टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

लोकप्रिय तमिल यूट्यूबर जेसन सैमुअल को चेन्नई पुलिस ने 27 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 'फाइनेंस विद हरीश' पेज चलाने वाले हरीश ने मुत्तुकाडु के पास अपने विला में सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने जेसन पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना, ब्लैकमेल और रंगदारी वसूलने के आरोप लगाए थे। हरीश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जेसन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। वहीं, जेसन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि वह सिर्फ वित्तीय सलाह देने के लिए आवश्यक सेबी (SEBI) पंजीकरण न होने पर हरीश की योग्यता पर सवाल उठा रहे थे। फाइनेंस इन्फ्लुएंसर हरीश की मौत के मामले में यूट्यूबर जेसन सैमुअल गिरफ्तार

23 Oct 2026 01:14AM,
by: Babuaa Desk