रायगढ़ जिले के खजिन खनन प्रभावित तमनार क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित बायपास मार्ग निर्माण को 152.49 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय न केवल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है, बल्कि विकास की गति को भी नई दिशा देता है। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन के लिए भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आए दिन सड़क दुर्घटनाओं और धूल-प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा लगातार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा।
इसी दिशा में 27 मार्च 2026 को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में आयोजित परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की 70वीं बैठक में तमनार बायपास मार्ग का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विस्तृत परीक्षण और गहन चर्चा के बाद समिति ने 8.50 किलोमीटर लंबे इस बायपास मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। प्रस्तावित बायपास मार्ग का निर्माण फोर लेन के रूप में किया जाएगा, जिसमें 2 वृहद पुल, 4 लघु पुल, आवश्यक पुल-पुलिया, रिटेनिंग वॉल, टो-वॉल तथा जल निकासी के लिए नालियों का प्रावधान शामिल है। बायपास मार्ग के निर्माण से भारी वाहनों का आवागमन आबादी क्षेत्र से बाहर डायवर्ट होगा, जिससे तमनार और आसपास के क्षेत्रों में यातायात अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और धूल व प्रदूषण की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
29 Mar 2026 11:46AM, by: Heera Motwani
ओडिशा के टिटलागढ़ से MLA नवीन जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि राज्य के बालांगीर ज़िले में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान उन्होंने हवा में गोलियां चलाईं। इस घटना से श्रद्धालुओं में कथित तौर पर दहशत फैल गई और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। ओडिशा के विधायक ने रामनवमी के दौरान हवा में चलाई गोलियां
29 Mar 2026 11:00AM,by: Mahak Qureshi
बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल में TMC सरकार के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह सरकार घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को संरक्षण देती है, जिससे जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहे हैं। सरावगी ने भविष्यवाणी की कि 5 मई को TMC सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी और बंगाल में अगली सरकार BJP बनाएगी।
29 Mar 2026 08:25AM,by: Mahak Qureshi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत, इज़राइल-ईरान संघर्ष से पैदा हुई चुनौतियों का पूरी दृढ़ता से सामना कर रहा है, उन्होंने इस शक्ति का श्रेय वैश्विक संबंधों और अपनी घरेलू क्षमताओं को दिया। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला और नागरिकों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए, इन कठिन समय में गलत सूचनाओं और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की चेतावनी दी।
29 Mar 2026 08:25AM,by: Mahak Qureshi
अभिनेता-राजनेता विजय ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए उन्होंने जनता से एक मौका देने की अपील की और चुनाव चिन्ह ‘सीटी’ को क्रांति का प्रतीक बताया।
29 Mar 2026 07:08AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







