टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

 रायपुर : पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी नेे आज अभिनव पहल करते हुए बस्तर के सभी जिलों में स्थित कैम्पों में पदस्थ जवानों से वर्चुअल माध्यम बात की। उन्होंने कहा कि नक्सल मोर्चे पर तैनात असाधारण कार्य के लिए जवानों को पुलिस मुख्यालय की तरफ से छत्तीसगढ़ वॉरियर के प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि जवानों की वीरता और साहस का कोई मोल नहीं है। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को उल्लेखनीय कार्यों के लिये आउट ऑफ टर्न प्रमोशन एवं अन्य सम्मान मिल जाते हैं लेकिन कई ऐसे जवान हैं जिन्हें यह सम्मान नहीं मिल पाता है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के जवान हर दिन , हर पल लड़ाई लड़ते हैं। सभी दीवाली के त्यौहार पर अपने परिवार से दूर नक्सल मोर्चे पर मुस्तैदी से तैनात हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद मैं प्रत्येक कैम्प में आकर सभी से मुलाकात करूंगा और हर समस्या का तत्काल हल किया जाएगा।

13 Nov 2020 05:33AM,
by: Thaneshwar sahu