बिलासपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रिसिंपल बेंच, नई दिल्ली द्वारा पटाखों के संबंध में आदेश पारित किया है कि जिन शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषप्रद अथवा मध्यम श्रेणी हो, वहां केवल हरित पटाखों का ही विक्रय एवं उपयोग किया जायेगा। दीवाली पर्व पर पटाखों को फोड़ने की अवधि रात्रि 8 बजे से 10 बजे 2 घण्टे निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला प्रशाासन ने लोगों से अपील की है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों का पालन करें। अपील में कहा गया है कि आतिशबाजी एवं पटाखें फोड़ने के कारण दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना रहती है साथ ही वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है एवं वातावरण में वायु प्रदूषण स्तर में वृद्धि होती है।
12 Nov 2020 01:37PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय से 20 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ये एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 नई एम्बुलेंस के जरिए आपात चिकित्सा सुविधाओं तक जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सकेगा।
12 Nov 2020 12:53PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से धान खरीदी के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदानें उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जाने वाली बारदानें में 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए केवल एक लाख 43 हजार गठान नये बारदानें की आपूर्ति करने की सूचना जूट कमिश्नर के माध्यम से दी गई है और अब तक राज्य को केवल 56 हजार गठान बारदानें प्राप्त हुए है। भारत सरकार द्वारा बारदानों की आपूर्ति में भारी कटौती करने के कारण राज्य में धान खरीदी प्रभावित न हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 70 हजार एचडीपीई, पीपी के नये बारदानें जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी करने की कर्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पीडीएस सिस्टम में शेष बारदानों से धान खरीदी की व्यवस्था भी की जा रही है।
12 Nov 2020 12:52PM,by: Thaneshwar sahu
PUBG Corporation ने गुरुवार को पुष्टि की कि यह भारतीय बाजार के लिए एक नया गेम बनाने की योजना बना रहा है। PUBG मोबाइल इंडिया नामक नया खेल, विशेष रूप से इस बाजार के लिए है और PUBG Corporation द्वारा संचालित है, जो दक्षिण कोरियाई कंपनी है जो खेल के बौद्धिक संपदा अधिकारों का मालिक है।
12 Nov 2020 11:14AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








