कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखने और राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने की 30 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पायलट, जिन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, ने कहा कि वह "बहुत उत्सुक हैं ... हम सभी एकजुट होकर राजस्थान में फिर से सरकार बनाने के लिए काम करते हैं"।
23 Apr 2022 08:01AM,by: Babuaa Desk
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर आयोजित हुई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जेडीयू के कई अन्य नेता शामिल हुए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की अगवानी की। आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार
23 Apr 2022 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल की आप सरकार दिल्ली में मृतक किसानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे रही है लेकिन पंजाब में किसान विरोधी भूमिका अदा कर रही है। आप सरकार पंजाब में किसानों के प्रति दोहरी नीति अपना रही है। सिद्धू बठिंडा के गांव माइसरखाना में खुदकुशी करने वाले किसान जसपाल सिंह के घर पहुंचे थे।
22 Apr 2022 03:02PM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि, "बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को 10 सीटों का नुकसान और बोचहां उपचुनाव में 36 हजार मतों के अंतर से पराजित होना हमारे लिए गहन आत्मचिंतन का विषय है।" उन्होंने कहा, "एनडीए नेतृत्व इसकी समीक्षा करेगा, ताकि सारी कमियांं दूर की जा सकें।"
22 Apr 2022 04:27AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से उप-चुनाव लड़ेंगे। चंपावत सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा, "गहतोड़ी का इस्तीफा मंज़ूर हो गया है और मुख्यमंत्री वहीं (चंपावत) से चुनाव लड़ेंगे।" उत्तराखंड: चंपावत सीट से उप-चुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी
21 Apr 2022 03:56PM,by: Naveen kumar sahu
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाए जाने पर कहा कि बीजेपी को बुलडोज़र को ही अपना प्रतीक चिह्न बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने बुलडोज़र को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। बीजेपी संविधान पर ही बुलडोज़र चला रही है।
21 Apr 2022 10:06AM,by: Naveen kumar sahu
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी नफरत के बीज बो रहे हैं और देश की छवि खराब कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, "आप किसी ऐसे व्यक्ति से यही उम्मीद कर सकते हैं जिसका इतिहास भ्रष्टाचार और दंगों से जुड़ा है।" गांधी ने पहले दिल्ली और मध्य प्रदेश में हिंसा प्रभावित इलाकों में बुलडोजर के इस्तेमाल के लिए सरकार की आलोचना की थी।
21 Apr 2022 06:26AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



