महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता संजय राउत ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को राज्य में टैक्स फ्री करने की मांग पर कहा है, "हमने बालासाहेब ठाकरे की बायोग्राफी फिल्म 'ठाकरे' को भी टैक्स फ्री घोषित करने की मांग नहीं की थी।" उन्होंने कहा, "कश्मीर के बारे में शिवसेना की भावना क्या है, यह पूरा देश और कश्मीरी पंडित जानते हैं।"
17 Mar 2022 02:08PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य सरकार से उन्हें बतौर पूर्व विधायक मिलने वाली पेंशन की रकम को लोकहित में इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बादल ने कहा, "किसी भी हाल में यह (पेंशन) मुझे नहीं भेजी जानी चाहिए। लिखित में आधिकारिक अनुरोध अलग से भेज रहा हूं।"
17 Mar 2022 01:30PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान के पंजाब के सीएम पद की शपथ लेने के बाद ट्वीट किया, "सबसे खुशनसीब आदमी वो है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत हैं।" सिद्धू ने कहा कि, "आशा है वह जनहितैषी नीतियों के साथ पंजाब को पुनरुद्धार के रास्ते पर वापस लाएंगे, शुभकामनाएं।" पंजाब: नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत- सिद्धू
17 Mar 2022 12:09PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब की 16वीं विधानसभा का छह दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया हैं। नवनिर्वाचित विधायक सदन पहुंचे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने विधायकों को शपथ दिलाई। सदन पहुंचे कांग्रेस विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि विपक्ष के सदस्य के रूप में वे पंजाब से संबंधित मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। पंजाब विधानसभा सत्र: विधानसभा पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक
17 Mar 2022 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने एलान किया है कि उनके द्वारा गठित लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का विलय 20-मार्च को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में किया जाएगा। उन्होंने कहा, "देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बिखरे हुए जनता परिवार को एक साथ लाने के मेरे नियमित प्रयासों की पहल के रूप में यह कदम ज़रूरी हो गया।"
17 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव के भी पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब शपथ ग्रहण समारोह: कई विपक्षी नेताओं को दिया गया है न्योता
16 Mar 2022 05:52AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


