- बलिया : जनपद की हॉट सीटों में शुमार रसड़ा सीट पर पिछले दो विधानसभा चुनावों से उमाशंकर सिंह का कब्जा है। उमाशंकर के पहले के दो चुनावों में भी सीट बसपा के ही कब्जे में रही है, हालांकि, तब इसका प्रतिनिधित्व घूरा राम ने किया था। 1996 में यहां एक बार कमल खिला चुकी भाजपा बसपा का चक्रव्यूह भेदने की कोशिश में पूरा जोर लगाए हुए है। वहीं, सपा का इस सीट पर अभी तक खाता नहीं खुल सका है। इस बार भी उसने सीट सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दे रखी है। सुभासपा यहां लड़ाई अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर तो लगा ही रही है। यूपी चुनाव : रसड़ा : बसपा का चक्रव्यूह भेदने की चुनौती,
01 Mar 2022 01:56AM,by: Imran Khan
बलिया : बैरिया विधानसभा सीट पर दिग्गजों के रणकौशल का इम्तिहान है। यहां घमासान चौतरफा है। इस चतुष्कोणीय रोमांचक जंग में मतदाता असमंजस में हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि यहां कदम-कदम पर अलग-अलग बोल हैं। अलग-अलग हवा है। इस सबसे प्रत्याशियों के चेहरों पर भी नतीजों को लेकर आशंका की लकीरें खिंची हुई हैं। यूपी चुनाव : बैरिया - चौतरफा घमासान में उलझे दिग्गज,
01 Mar 2022 01:56AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश में पांच चरणों, जबकि उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में संपूर्ण चुनाव के बाद अब मणिपुर में पहले फेज का चुनाव सोमवार (28 फरवरी) को होना है। दूसरे फेज की वोटिंग पांच मार्च को होगी। मणिपुर में कुल 60 सीटें हैं। पहले फेज में 38 और दूसरे फेज में 22 सीटों पर मतदान होगा।
28 Feb 2022 01:33AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कुलदीप भंडारी और उनकी पत्नी मधु भंडारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। गौरतलब है कि कुलदीप ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पश्चिमी विनोद नगर वार्ड से चुनाव लड़ा था। वहीं, मधु भंडारी भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने पर अपने विकास के एजेंडे से लोगों का दिल जीता था। बीजेपी नेता किरीट सोमैया द्वारा 'दागी महाराष्ट्र मंत्रियों' की सूची प्रकाशित करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे भी जेल जाना चाहिए? मैं केवल विकास के लिए काम करता हूं।"
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मुझे अनेक बार उत्तर प्रदेश आने का मौका मिला है। यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उससे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं। इस बार का चुनाव परिवारवादियों और राष्ट्रवादियों के बीच है।
27 Feb 2022 01:37PM,by: Naveen kumar sahu
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 396 और 387 पर बीजेपी वाले मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा-270 के कस्बा इचौली में बीजेपी समर्थित ग्राम प्रधान गांव में घुसकर महिला मतदाताओं को धमकी दे रहा है और बीजेपी के लिए मतदान करने का दबाव बना रहा है चुनाव आयोग संज्ञान ले।
27 Feb 2022 12:08PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



