राजनीति

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के जीवन जीने के लिये अपराधमुक्त सुरक्षित वातावरण तैयार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान अपने शोषण के विरोध में धरने पर बैठने को मजबूर हुई है। सुप्रीम कोर्ट चिंतित है लेकिन मोदी सरकार अपराधी को संरक्षण दे रही है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े 4 साल में महिलाओं के प्रति अपराधों में 78 प्रतिशत की कमी आई है। बलात्कार के मामलों में 62 प्रतिशत और सामूहिक बलात्कार के मामलों में 69 प्रतिशत तक की कमी आई है। घरेलू हिंसा में भी कमी आई है।

26 Apr 2023 06:51AM,
by: Tikendra Sinha