छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए ट्विटर पे कहा की " मुख्यमंत्री भूपेश कांग्रेसी आदत छोड़ नहीं पा रहे हैं, जहाँ श्रेय लेना हो वहां तत्काल कूद पड़ते हैं और जहाँ जिम्मेदारी दिखाई देती है वहां से भाग खड़े होते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तो पूरे छ:ग में बनती है लेकिन "मुख्यमंत्री सड़क" सिर्फ पाटन तक सीमित होकर रह जाती है।"
02 Apr 2023 07:54AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुए प्रदेशव्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सामाजिक न्याय कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। देश में हर 10 वर्ष के अंतराल में आम जनगणना की व्यवस्था रही है, लेकिन मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है जो अपनी नाकामी पर पर्दा डालने इरादतन, षडयंत्र पूर्वक आंकड़े छुपाने का काम कर रही है और इसी के चलते राष्ट्रीय जनगणना की अपनी जिम्मेदारियों से केंद्र की मोदी सरकार भाग रही है। केवल जनगणना ही नहीं एनएसएसओ सहित तमाम केंद्रीय एजेंसियां विगत 9 वर्षों से मोदी सरकार के कुशासन पर पर्दा डालने, केंद्र सरकार के दबाव में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, असमानता, वर्तमान आर्थिक नीतियों की जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति को लेकर तमाम आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है। उज्जवला योजना और शौचालय भी केवल सरकारी आंकड़ों में दर्ज है। उज्ज्वला योजना के हितग्राहीयों में से 90 प्रतिशत रिफिल कराने में अक्षम हैं। पीएम आवास के मामले में भी भाजपा का दावा पूरी तरह से झूठा निकला। विधानसभा में दिए गए लिखित आंकड़ों में यह प्रमाणित हुआ है कि छत्तीसगढ के लिए अब तक स्वीकृत कुल 18 लाख़ आवास में से पूर्ववर्ती रमन सरकार ने केवल 237000 ( मात्र 19 हज़ार शहरी और 2 लाख़ 18 हज़ार ग्रामीण) आवास बनाए थे, वर्तमान भूपेश बघेल सरकार ने विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 13 लाख़ (10 लाख़ 53 हज़ार ग्रामीण और 2 लाख़ 47 हज़ार शहरी क्षेत्रों में) आवास बनाएं हैं। 2011 के बाद से मोदी सरकार के द्वारा जनगणना और सर्वेक्षण की प्रक्रिया दुर्भावना पूर्वक रोक दी गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
02 Apr 2023 03:00AM,by: Tikendra Sinha
मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगीड़, प्रदेश शासन के मंत्रीगण, विधायकगण तथा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुये। मशाल रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन हाथों में मशाल लिये गांधी मैदान से आजाद चौक गांधी जी की प्रतिमा के पास पहुंचे। कांग्रेसजन नारा लगा रहे थे, मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार हाय हाय, देश न डरेगा न झुकेगा, अडानी परस्त मोदी सरकार होश में आओ, मोदी अडानी भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई के नारे लग रहे थे। कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च
02 Apr 2023 02:59AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में नए संसद भवन का निरीक्षण किए जाने के बाद, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पूछा कि क्या नए भवन में व्यवसायियों गौतम अडानी और निखिल मर्चेंट के लिए विशेष कमरे होंगे। क्या नए संसद भवन में अडानी के लिए जगह होगी: महुआ मोइत्रा
01 Apr 2023 01:17PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









