राजनीति

Generic placeholder image

भगोड़े मेहुल चोकसे के रेड कार्नर नोटिस रद्द होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अडानी के घोटाले पर पर्दा डालने के लिये संसद में चर्चा नहीं कराने वाली तथा विपक्षी दलों के द्वारा अडानी के घोटाले का संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग ठुकराने वाली मोदी सरकार ने अब अपने एक और मित्र मेहुल चोकसे को भी कानून के सिकंजे से बचाने तथा भारत में गिरफ्तार करके लाने की संभावनाओं को बंद करवा दिया गया। मोदी सरकार की ईडी-सीबीआई मेहुल चौकसी के खिलाफ इंटरपोल को पर्याप्त सबूत नहीं दे पायी इसलिए इंटरपोल ने मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को रद्द कर दिया। अभी तो मेहुल चोकसे के बच निकलने के रास्ते बनाये गये है। यह तय है कि निकट भविष्य में नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे मित्रों को बचाने के रास्ते मोदी सरकार खोजेगी। भारत सरकार और सीबीआई ने मजबूती से अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी इंटरपोल के समक्ष मेहुल चोकसे के खिलाफ पक्ष रखा होता तो उसका रेड कार्नर नोटिस रद्द नहीं होता यह मोदी सरकार द्वारा अपराधी को राहत देने के लिये लापरवाही बरती गयी।

22 Mar 2023 01:20AM,
by: Babuaa Desk