डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध की तरह आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ताकि कोई भी देश में "धार्मिक श्रेष्ठता" फैलाने में सक्षम न हो। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के एक साक्षात्कार के जवाब में उन्होंने कहा, "90% मुसलमान पीएफआई का समर्थन नहीं करते हैं। वे वही कर रहे हैं जो आरएसएस कर रहा है। आरएसएस को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।"
14 Feb 2023 03:08PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरावरी तक होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है आज प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची वे प्रदेश काँग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक लेकर अधिवेशन के तैयारियों की समीक्षा करेगी साथ ही साथ बैठक में नेताओं के बीच काम का बंटवारा भी किया जाएगा |
14 Feb 2023 01:15PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा की कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने भाजपा पर सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को परेशान करने और डराने का आरोप लगाया,जब विपक्ष ने पेगासस का मुद्दा उठाया गया था, तो मैंने कहा था कि ",कोर्ट तो हमारे कब्ज़े में नहीं है, अदालत में सबूत के साथ जाओ। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, विपक्षी नेता केवल शोर मचाना जानते हैं"। विपक्षी नेता केवल शोर मचाना जानते हैं : शाह
14 Feb 2023 08:20AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक इंटरव्यूव में कहा की अडानी मुद्दे पर छिपाने के लिए कुछ नहीं है जिस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा "जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी तो उसने हर्षद मेहता मामले में जेपीसी गठित करने की विपक्ष की मांग का पालन किया अगर बीजेपी के पास अडानी मुद्दे पर छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो बीजेपी जेपीसी से क्यों डर रही है?" अडानी मुद्दे पर शाह के बयान पर जयराम का पलटवार
14 Feb 2023 08:20AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को निकालने पर राहुल ने आलोचना की जिसका जवाब आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया उन्होंने कहा "यह पहली बार नहीं है जब संसद में की गई किसी की टिप्पणी को हटाया गया हो। संसद की कार्यवाही का इतिहास इस बात को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। संसद संसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए नियमों के तहत चर्चा करने की जगह है। राहुल की आलोचना का शाह ने दिया जवाब
14 Feb 2023 08:14AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा की "मतगणना के दिन दोपहर 12 बजे से पहले, भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी होगी , कांग्रेस और माकपा के हाथ मिलाने से पता चलता है कि वे अपने दम पर भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं हैं"।
14 Feb 2023 07:56AM, by: Tikendra Sinha
जंगांव जिले में एक 'पदयात्रा' के दौरान वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की नेता वाईएस शर्मिला ने दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य को गहरे और खतरनाक बिजली संकट में डाल दिया है। उनके अनुसार, राज्य के कृषि समुदाय को एक भयानक बिजली संकट में धकेल दिया गया है, जहां बिजली की पांच घंटे की आपूर्ति की भी गारंटी नहीं है। केसीआर ने तेलंगाना को खतरनाक बिजली संकट में डाला: शर्मिला
13 Feb 2023 12:06PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के कुछ हिस्सों को हटाने पर खड़गे ने सदन को सरकार के दबाव में काम करने का दवा किया जिस बयान के बाद सभी विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई । सदन सरकार के दबाव में : खड़गे
13 Feb 2023 07:35AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना पर धार्मिक संरचनाओं के विध्वंस के मामले में "राजनीति खेलने" का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा, "इस तरह के ढांचों में कोई भी बदलाव करने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता है।" एलजी सक्सेना ने दिल्ली सरकार की ओर से "निष्क्रियता" का हवाला देते हुए विध्वंस सहित कई लंबित परियोजनाओं से संबंधित फाइलें वापस बुला ली हैं। धार्मिक ढांचे तोड़े जाने पर राजनीति कर रहे एलजी: सिसोदिया
13 Feb 2023 06:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









