राजनीति

Generic placeholder image

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के मल्लहार में स्थित प्राचीन मां डींडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जोगी जन अधिकार पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमे हजारों लोग शामिल हुए। इसके पूर्व अमित जोगी ने केंद्र और राज्य में सत्तासीन दोनो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को घेरते हुए और हमला बोलते हुए कहा 19 साल में चेहरा बदला पर चरित्र वहीं है, रमन सिंह के जगह भूपेश बघेल मुख्यमंत्री है पर जिस तरह 15 साल तक भाजपा ने छत्तीसगढ की जनता के साथ धोखा किया और लूटा अब कांग्रेस ने भी चार साल में जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। ऐसा कोई सगा नहीं है जिसको इन्होंने ठगा नहीं। पहले मीठ लबरा दारू वाले बाबा ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया अब ठगेश कका ठगने का काम कर रहे है। चार साल में कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, धान खरीदी के नाम में नकली खाद बीज, बारदाना में लूट किया, कमीशनखोरी के रिकार्ड तोड दिए,रिश्वत खोरी चरम पर है, बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई है, शराबबंदी के नाम पर धोखा, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर धोखा, बुजुर्गो की सामाजिक पेंशन राशि में नहीं किया बढ़ोतरी, बिजली बिल में हाफ के नाम पर धोखा दिया है। उन्होंने कहा भूपेश सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता हताश और निराश हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता अब दिल्ली से संचालित होने वाली राष्ट्रीय दल कांग्रेस को 2023-2024 में छुट्टी करेगी। इस दौरान अमित जोगी भावुक हुए कहा जो लोग यह सोच रहे है कि मेरे पिता अजीत जोगी के मरने के बाद जोगी पार्टी खत्म हो गई है वे लोग यह मत भूले जोगी अभी भी जिंदा है जोगी पार्टी अपने दम पर चुनाव लडेगी और स्व अजीत जोगी के सपने को पूरा करेगी। जोगी कांग्रेस ने शुरू किया जोगी जन अधिकार पदयात्रा

26 Nov 2022 02:05PM,
by: Babuaa Desk