राजनीति

Generic placeholder image

बीजापुर जिला पंचायत बीजापुर के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक का अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम ने जिले में संचालित हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश दिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यो की सतत निगरानी करने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने विभिन्न विभागों के संचालित विकास कार्यों को विस्तृत रूप से बताया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड एवं जिला पंचायत सदस्य श्री बसंत राव ताटी, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य गण जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

24 Nov 2022 01:07AM,
by: Alanga rao