प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के श्री द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती है और बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहा है।
25 Sep 2024 02:03PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पूरे राज्य में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शासकीय आईटीआई सकरी में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ’’एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान’’ अंतर्गत पीपल पेड़ का रोपण किया। इस दौरान श्री वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। श्री वर्मा ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से छात्र छात्राओं का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे एवं इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से करेंगे। सभी छात्र छात्राएं परिसर में छायादार पेड़ जैसे नीम,गुलमोहर,करंज,अशोक,अर्जुन आदि अवश्य लगाएं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड विजय केसरवानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
25 Sep 2024 02:02PM,by: Babuaa Desk
75 से 80 वर्ष की आयु के एक जोड़े द्वारा गुजारा भत्ता के लिए एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने पर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि 'कलयुग' (हिंदू धर्म में अंधकार का युग) आ गया है। ऐसा लगता है कि 'कलयुग' आ गया है: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
25 Sep 2024 06:07AM,by: Babuaa Desk
मणिपुर में कुकी-जो जनजातियों ने अपने समुदाय से 26 से 29 सितंबर के बीच सतर्क रहने को कहा है, साथ ही मणिपुर के उन इलाकों में पूर्ण बंद का आह्वान किया है जहां कुकी जनजातियां प्रमुख हैं। मणिपुर सुरक्षा सलाहकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की थी कि म्यांमार से मणिपुर में "900 कुकी उग्रवादी" घुस आए हैं। मणिपुर : कुकी समूहों ने बंद का आह्वान किया
25 Sep 2024 02:03AM,by: Babuaa Desk
जघन्य बलात्कार और हत्या मामले को ठीक से न संभाल पाने और इसके परिणामों ने राज्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल (आंशिक रूप से वापस ले ली गई) के बीच, बाढ़ ने इस साल की दुर्गा पूजा की तैयारियों को फीका कर दिया है, जो बंगाल की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है, बंगाल की 50,000 करोड़ रुपये की दुर्गा पूजा अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने का खतरा है।।
24 Sep 2024 02:48PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







