मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अमर बलिदानी गोंड राजा श्री शंकर शाह और उनके पुत्र श्री कुंवर रघुनाथ शाह की 18 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी ने अंग्रेजों के अत्याचार और गुलामी विरुद्ध आवाज उठाई और अपना बलिदान देकर मध्य भारत में आजादी की अलख जगाई। श्री साय ने कहा कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी अमर बलिदान गाथा चिरकाल तक भारतीयों को गर्व, गौरव और स्वाभिमान की अनुभूति कराती रहेगी।
18 Sep 2024 02:17AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के निर्देश पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। राज्य में सूखा, बाढ, अतिवृष्टि, अग्नि, दुर्घटना, ओलावृष्टि, आधी-तूफान आदि के मामलों में अब तक 298.66 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है। राज्य के सभी कलेक्टरों को प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
17 Sep 2024 01:06PM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2021 में नागालैंड के मोन जिले में एक असफल आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल सैन्य कर्मियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही बंद कर दी, जिसमें 14 लोग मारे गए थे, साथ ही उसने कहा कि अगर केंद्र सरकार उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देती है तो मामले को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाया जा सकता है। नागालैंड सरकार ने कर्मियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी न दिए जाने को चुनौती दी है।
17 Sep 2024 10:43AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गावों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी यहां पर बन रहा है।
17 Sep 2024 02:25AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को अंनत चतुर्दशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन व अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
17 Sep 2024 02:25AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






