महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े दो दिवसीय सक्ती जिले के प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में चल रहे राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने अन्य संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। श्रीमती राजवाड़े ने विशेष रूप से एनीमिया जांच, वजन त्यौहार एवं पोषण के संबंध में किशोरी, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में महिला एवं बाल विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी गतिविधियों का प्रतिदिन डैशबोर्ड में एंट्री कराना सुनिश्चित कराएं।
06 Sep 2024 02:10AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हितधारकों के परामर्श बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य मछली पालकों, मछुआरों, उद्योग जगत के नेताओं, समुद्री खाद्य निर्यातकों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं सहित विभिन्न प्रतिभागियों के बीच संवाद और सहयोग को प्रोत्साहित करके मत्स्य निर्यात को बढ़ाना है।
06 Sep 2024 01:43AM,by: Babuaa Desk
तेलंगाना के आसिफाबाद जिले में एक समूह द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ बलात्कार के प्रयास का विरोध करने के कारण तनाव बढ़ गया। जैनूर कस्बे में भीड़ द्वारा दुकानों और घरों में आग लगा दी गई । व्यवस्था बहाल करने के प्रयास में भारी पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया। प्रशासन ने कर्फ्यू भी लगा दिया तेलंगाना : एक कस्बे में सांप्रदायिक तनाव
05 Sep 2024 06:02AM,by: Babuaa Desk
महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज, 5 सितंबर को अपने प्रभार जिला सक्ति के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कलेक्टर कार्यालय सक्ति के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे मंत्री श्रीमती राजवाड़े जिले के सभी विभागों के कार्यों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगी, जिसमें जिले के जिला और अनुविभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
05 Sep 2024 03:00AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






