पिछले 5 साल के दौरान पीएफ क्लेम रिजेक्ट होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. हर 3 में से 1 फाइनल पीएफ क्लेम रिजेक्ट हो रहा है. वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 13 फीसदी होता था, जो कि 2022-23 में बढ़कर 34 फीसदी हो चुका है. यह आंकड़ा पीएफ क्लेम की तीनों कैटेगरी फाइनल सेटलमेंट, ट्रांसफर और विथड्रॉल में तेजी से ऊपर गया है.
25 Feb 2024 12:24PM,by: Vinay Jha
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज रक्षित केंद्र रायपुर स्थित एकलव्य शूटिंग केंद्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में छत्तीसगढ़ के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के लिए आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित पुलिस के अधिकारी एवं जवान मिलाकर लगभग 130 लोग इस एयर रायफल, एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहें हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता एक नवाचार और अभ्यास है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भविष्य में बड़े आयोजनो में हम जरूर मेडल जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि टारगेट शूटिंग न केवल आपको सक्रिय रखने के लिए एक शानदार खेल है बल्कि यह आत्म-सम्मान आत्मविश्वास भी पैदा करता है। शूटिंग खेल को अपनाने से कई शारीरिक लाभ होते हैं। बढ़ी हुई ताकत सहन शक्ति संतुलन हाथ और आंख समन्वय और बढ़िया कौशल इसके कुछ लाभ हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर श्री अमरेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह सहित पुलिस एवं प्रतिभागी अधिकारी उपस्थित थे।
23 Feb 2024 02:37AM,by: Tikendra Sinha
मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में अब कोई भी प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। इसके लिए कंपनी जल्द ही ऐप में 'स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग - प्रोफाइल फोटो' फीचर लेकर आने वाली है। इस फीचर में यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ब्लॉक कर सकेगा। इससे उसकी परमिशन के बिना कोई भी प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। वॉट्सऐप में आएगा स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग-प्रोफाइल फोटो फीचर..
21 Feb 2024 09:16AM,by: Vinay Jha
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर पेरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। विराट अनुष्का के घर बेटे ने लिया जन्म..
21 Feb 2024 02:22AM,by: Vinay Jha
सपाा नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। सपा और कांग्रेस की टूट पर उन्होंने कहा है कि समाजवादी को जिन्हें जहां से चुनाव लड़ाना है, ये सब ऑलरेडी तय हो चुका है और में समझती हूं कि मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी भाजपा का सामना करने जा रही है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर डिंपल का बड़ा बयान
20 Feb 2024 11:10AM,by: Tikendra Sinha
सबसे कम समय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का खिताब हरीश रावत के नाम है. उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है. हरीश रावत तीन बार उत्तराखंड के सीएम बन चुके हैं, हालांकि इस दौरान वो कभी भी 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसकी बराबरी अभी तक कोई सीएम नहीं कर पाया है. दरअसल, हरीश रावत के नाम सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है. वो अपने दूसरे कार्यकाल में महज एक दिन के लिए सीएम बने थे. सबसे कम वक्त तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड किसके नाम है दर्ज?
20 Feb 2024 03:05AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








