दिल्ली में सोमवार सुबह भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में कोहरे की घनी परत देखी गई। आईएमडी ने आज और कल शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके बाद, दिल्ली में 20 जनवरी तक मध्यम कोहरा रहने की उम्मीद है। दिल्ली का मौसम : ऑरेंज अलर्ट जारी
15 Jan 2024 07:02AM,by: Babuaa Desk
राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई, उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को एक विशेष उपहार दिया जाएगा - रामराज। मोतीचूर के लड्डू के अलावा यह समारोह का प्रसाद होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए देश भर से 11,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
14 Jan 2024 10:33AM,by: Babuaa Desk
भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में आज मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन भी लिए। श्री साव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया।
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
मुंबई एयर शो 2024 का आयोजन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा 13 और 14 जनवरी को शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के सहयोग से किया जा रहा है। इस शो में सूर्यकिरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम (एसकेएटी) और सारंग' हेलीकाप्टर प्रदर्शन टीम के एरोबेटिक डिस्प्ले शामिल हैं।
13 Jan 2024 08:58AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। इस दैरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मैं जिस विभाग का मंत्री हूं। उस विभाग का नाम है पंचायती राज ग्रामीण विकास। यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा उसी को मैं ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी के काम करे उसके लिए सब के साथ बैठक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह..
13 Jan 2024 08:10AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। जिन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। बहुत सरल शब्दों में उनके द्वारा कहे गए इन शब्दों को यदि व्यक्ति आत्मसात कर ले तो फिर उससे बड़ा सुखी व्यक्ति कोई नहीं हो सकता।
13 Jan 2024 05:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









