पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं। दुसारे चरण के मतदान की तारीख़ में बदलाव होना चाहिए l
18 Oct 2023 06:23AM,by: Tikendra Sinha
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने एक बार फिर कप्तान बाबर आजम को कप्तानी छोड़ने और टीम के लिए एक खिलाड़ी के रूप में खेलने की सलाह दी है। बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए : पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
17 Oct 2023 08:55AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून शहर में मुंबई-गोवा चार लेन राजमार्ग के निर्माणाधीन स्थल पर एक खंभा ढह गया। खंभा गिरने के तुरंत बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे सायर में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है l
17 Oct 2023 02:24AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस की जारी हुई पहली सूची में बुधनी विधानसभा से सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रत्याशी बनाए गए टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल का विरोध भी देखने को मिला l बुधनी से भोपाल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 18 साल से सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने हम संघर्ष कर रहे हैं, और ये मुंबई से आए टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल दो महीने पहले सदस्यता दिलाई और प्रत्याशी बना दिया गया. इसी को लेकर हम विरोध जताने बुधनी से भोपाल पहुचे l
17 Oct 2023 01:01AM,by: Tikendra Sinha
भारत चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव परियोजना के सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। यह भारत के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के विरोध को भी दर्शाता है, जो पीओके से गुजर रहा है। भारत ने चीन की इस परियोजना को संप्रभुता के खिलाफ बताया है। चीन के अनुसार भारत के अलावा 140 देश सम्मेलन में शामिल होंगे।
16 Oct 2023 03:04PM,by: Tikendra Sinha
उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा है कि निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए और इन तिथियो में बदलाव करना चाहिए । उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा है कि यह केवल हमारी बात नहीं है, सात नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है।लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की भागीदारी हो, इसलिए चुनाव की तिथियां पर विचार तो करना जरूरी हो गया है।त्योहारों के कारण प्रत्याशियों को भी लोगों से मेल-मिलाप का काफी कम समय मिल रहा है।
16 Oct 2023 08:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









