ज़रा हटके

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के पहले दिन आज राजधानी रायपुर का नेताजी सुभाष स्टेडियम मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। यहां भारत की नामी शेफ गुंजन गोएला ने स्वाद और सेहत से भरपूर मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया और दर्शकों को खिलाया। उन्होंने बाजरे, मटर और पुदीने का सूप, बाजरे की खिचड़ी और बाजरे की रोटी, गुड़ चूरमा के साथ बनाकर खिलाया। मिलेट्स के व्यंजन चखकर लोगों ने जाना कि बाजरे के सूप, रोटी और खिचड़ी में भी स्वाद और सेहत का खजाना छुपा है। इस बीच शेफ गुंजन गोएला ने लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और मिलेट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। 

18 Feb 2023 03:09AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत एवं महान आध्यात्मिक गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस की आज, 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी रामकृष्ण को याद करते हुए कहा है कि स्वामी परमहंस जी मानवीय मूल्यों के पोषक और मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने सभी धर्मो को एक बताया। उनका मानना था कि सभी धर्मों का आधार प्रेम, न्याय और परहित ही है। परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग और स्वाध्याय आदि आध्यात्मिक साधनों पर विशेष बल दिया। परमहंस जी के विचारों से प्रेरित होकर विवेकानंद जी ने उन्हें अपना गुरू माना और उनके मानव कल्याण और आध्यात्मिक विकास के संदेशों को देश-दुनिया तक पहुंचाया। श्री बघेल ने कहा कि परमहंस जी के विचार मूल्य सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

18 Feb 2023 02:02AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राजधानी में होम साइंस पढ़ने वाली छात्राएं मिलेट यानी सुपरफूड पर शोध कर रहीं हैं। इन छात्राओं ने स्थानीय सुभाष स्टेडियम में चल रहे मिलेट कार्निवाल में फूड स्टॉल भी लगाया है। मिलेट पर शोध कर रहीं शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिलेट को दिए जा रहे प्रोत्साहन और इसके लिए शुरू किए गए मिलेट मिशन के कार्यों से प्रभावित होकर मिलेट पर शोध कर रही हैं। उनके द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल में कोदो, कुटकी से बनाए पास्ता, नूडल्स, केक, रोटी और खुरमी जैसे व्यंजन रखे गए हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। यहां रखे गए मिलेट के बालूशाही, कोदो के अप्पे, कोदो-कुटकी से बने चिवड़ा और भेल मुख्य आकर्षण है।  राजधानी की छात्राएं कर रहीं हैं सुपरफूड पर शोध

17 Feb 2023 02:29PM,
by: Babuaa Desk