मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 व 4 जनवरी को बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान करीब साढ़े 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी, स्मार्ट सड़क, न्यू सर्किट हाउस, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों सहित 99.84 करोड़ की लागत से 142 कार्यों का लोकार्पण एवं 414.79 करोड़ की लागत से 225 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। बघेल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।
03 Jan 2021 03:32AM,by: Imran Khan
नया साल कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर लेकर आ रहा है। भारत सरकार ने फैसला लिया है कि 2 जनवरी से देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बैठक में ये फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों का चुनाव करना होगा। इन्हीं शहरों में वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देना होगा। इन शहरों में वैक्सीनेशन इस तरह होगा, जैसी प्रक्रिया पूरे राज्य में अपनाई जाएगी।
31 Dec 2020 12:01PM,by: Thaneshwar sahu
2020 का साल कान का साल रहा। सुनने वाले कान को आंखों का सहारा तब बनना पड़ता था जब आंख ठीक से देख नही पाती थी। भले ही कांटेक्ट लेंस आ गया है लेकिन अधिकांश लोगों की आंखों के लिए कान है तो जहान है।मामला धूप के चश्मे का भी हो कान के ऊपर ही में चश्मे की डंडी अटकती है। कह सकते है कि आंख का काम चश्मे के मामले में कान के बिना नहीं चल सकता है। मेरी एक परिचित मित्र ने सालो पहले चार पंक्ति लिखी थी अफसोस इस बात का नही कि कद नहीं दिया शुक्रिया इस बात का है कि कान दे दिया वरना आंखों में चश्मा कैसे लगाती आज ये मित्र इन पंक्तियों को फिर से लिखेगी तो शायद यइस प्रकार लिखती अफसोस इस बात का नहीं कि कद नहीं दिया शुक्रिया इस बात है कि कान दे दिया वरना चश्मा कैसे पहनती मास्क कहॉ बांधती इस दुनियां के लोगो के पहनावे में 2020 का साल एक नए पहनावे को इजाद करके जा रहा है। मास्क, नाम का ये पहनावा बीत रहे साल का सबसे बड़ा अविष्कार रहा। अरबो लोगो के अनिवार्य पहनावे में मास्क कम से कम इस साल तो जुड़ गया। हमने इस मास्क को अस्पतालों में डॉक्टर्स/नर्स को ऑपरेशन थियेटर से निकलते समय देखा करते थे। ये मान कर चलते थे कि मरीज के चीरफाड़ के समय रोगाणुओं से बचने के लिए इसे लगाते है। जब कोरोना का रोगाणु विश्वव्यापी हुआ तो ऐसी आपाधापी मची कि ऑपरेशन मास्क की कमी पड़ गयी। बहरहाल विकल्प बनते गए और अनिवार्यता से फैशन में मास्क जुड़ गया।इंसान हिम्मत न हारने वाला जीवट प्राणी है।आपदा में भी जीने का अवसर तो खोजता ही है साथ ही जीवन को रंगों के आयाम देता है।मास्क भी विविधता के साथ आया। महिलाये सौंदर्य की प्रतिमान है,वे खूबसूरत होना जानती है इसलिए वे पहनावे के रंग से मिलता जुलता या समान ही मास्क का अन्वेषण कर लिया या करवा लिया। मास्क को नाक मुँह को सुरक्षित रखने का काम मिला तो कान को इसे सपोर्ट देने की महती जिम्मेदारी मिली । 2020 के जाते में ईश्वर का धन्यवाद जिसने कान को इतने संतुलित स्थान में रचा है कि आंखों के काम तो आ ही रहा था। अब मुँह नाक के भी काम आ रहा है। इसी ईश्वर से एक और प्रार्थना कि 2021 में कानो से ये बोझ हटवा दे ।अभी कान को बहुत कुछ अच्छा सुनना बाकी है। कान है तो जहान है
31 Dec 2020 08:27AM,by: Ashna Ali
सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा प्रांगण में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ का बैठक आयोजित किया गया जिसमें समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया प्रत्येक पूर्णिमा को किसी भी परिजन के घर में गायत्री यज्ञ या दीप यज्ञ के माध्यम से संदेश प्रसारित करना वह आगामी दिनों हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत प्रत्येक गायत्री प्रज्ञा पीठ के अंतर्गत आने वाले 11 ग्रामों के 24नए घरों में गंगाजल देवस्थापना पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युगसाहित्य के वितरण की व्यवस्था बनाने हेतु चर्चा की गई साथ ही अकलतरा में गायत्री चेतना केंद्र के निर्माण के लिए त्रियुगी नारायण पटेल जी द्वारा अपने निजी जमीन को दान में देने की घोषणा की गई जिसका सभी उपस्थित परिजनों ने स्वागत किया उसको बनाने हेतु अनुदान देकर सहयोग करने की बात कही गई युवा जोड़ो अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में जाकर के युवाओं को सत्कार्य के लिए प्रेरित करना व युवा मंडल गठित कर रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा नए वर्ष का शुभारंभ 1 जनवरी 2021 को गायत्री यज्ञ के साथ बिहारी लाल ताम्रकार जी के निवास से प्रारंभ की जाएगी साथ ही आगामी 10 जनवरी 2021 को स्वच्छता अभियान के तहत गायत्री प्रज्ञा पीठ कल्याणपुर में श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी परिजनों से भागीदारी की अपील की गई बैठक की अध्यक्षता बिहारीलाल ताम्रकार एवं ब्लॉक समन्वयक त्रियुगी पटेल सह समन्वयक दीपक कुमार साहू शेष नारायण साहू अतुल साहू गोवर्धन कश्यप सुभाष कुमार जयप्रकाश साहू रमाकांत पटेल आदि की उपस्थिति रही उक्त आशय की जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी कमल कश्यप द्वारा प्रदान की गई। अकलतरा गायत्री युवा प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न
31 Dec 2020 01:21AM,by: Babuaa Desk
रायपुर/छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के निर्देशन मे रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को पटेल धर्मशाला महामाई पारा रायपुर में संपन्न हुई। गौरतलब है कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शंकर पटेल रायपुर राज अध्यक्ष, सह निर्वाचन अधिकारी यादुराम पटेल, हेमंत पटेल व लखनू पटेल को नियुक्त किया गया था। मरार समाज रायपुर जिलाध्यक्ष बने ईश्वर पटेल
31 Dec 2020 01:18AM,by: Babuaa Desk
दुर्ग : इलाज के दौरान हुई रोबोटिक सर्जरी से संबंधित बीमा क्लेम को बीमा कंपनी ने निरस्त कर दिया गया, इस कृत्य को सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर 3 लाख 19 हजार रुपये हर्जाना लगाते हुए आदेश पारित किया।
31 Dec 2020 01:12AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








