ज़रा हटके

Generic placeholder image

तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले के कुन्नम बस स्टैंड इलाके में VCK और DMK कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और लकड़ी के डंडों से हमला किया। विवाद की शुरुआत DMK सांसद ए. राजा की सोशल मीडिया पोस्ट और उसके विरोध से हुई। दोनों दलों ने एक ही जगह प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और नारेबाजी के दौरान विवाद हिंसा में बदल गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को हटाया। इलाके की दुकानें बंद कर दी गईं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। राजनीति भी क्या चीज़ है, नारियल से शुरू होकर पत्थरबाज़ी पर खत्म हो जाती है।

26 May 2026 09:24AM,
by: Kriti Dwivedi