01 Mar 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के 10 आकांक्षी जिलों में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल और उन्हें पूरक-पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल्द ही पहल की जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को राज्य के सभी जिलों में विस्तारित करने की भी योजना है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों में अब 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जानकारी के साथ-साथ इन बालिकाओं को पूरक पोषण आहार भी दिया जाएगा। 

01 Mar 2023 03:30PM,
by: Tikendra Sinha