01 Aug 2024
जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी आईं। इस दौरान एयरपोर्ट में विधायक श्री किरण देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री लच्छुराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., सीसीएफ़ श्री आरसी दुग्गा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
01 Aug 2024 08:24AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर जिस तरह से यह घटना हुई, उससे वह स्तब्ध है। यह टिप्पणी तब की गई जब अदालत ने कुमार की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया और इसे 7 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।
01 Aug 2024 08:05AM,by: Babuaa Desk
विदेश मंत्रालय ने कहा कि कच्चातीवु द्वीप के पास एक श्रीलंकाई नौसैनिक पोत और एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव के बीच टक्कर में एक मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। मंत्रालय ने कहा कि लापता मछुआरे की तलाश जारी है। मंत्रालय ने कहा कि जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को मछुआरों और उनके परिवारों की सहायता के लिए तत्काल कांकेसंथुराई जाने को कहा गया है। श्रीलंकाई नौसेना का जहाज भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव से टकराया
01 Aug 2024 07:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






