02 Mar 2024
कांग्रेस पार्टी को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की एक फर्जी वीडियो साझा करना भारी पड़ गया है। इस वीडियो के कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट और कई नेताओं के साझा करने के बाद नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संचार महासचिव को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने कहा है कि वह इस कृत्य के लिए माफ़ी मांगे।
02 Mar 2024 01:09AM,by: Tikendra Sinha
रोल्स-रॉयस ने दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी कार 'अर्काडिया ड्रॉपटेल' पेश की है। इसकी कीमत 31 मिलियन डॉलर यानी करीब 257 करोड़ रुपए है। इससे पहले रोल्स-रॉयस की ही ला रोज नोयर ड्रॉपटेल दुनिया की सबसे महंगी कार थी, जिसकी कीमत 249.48 करोड़ रुपए है। रोल्स-रॉयस ने पेश की दुनिया की सबसे महंगी कार..
02 Mar 2024 01:09AM,by: Vinay Jha
भारत के विरोध के बाद थाईलैंड ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) की बैठक से अपनी राजदूत पिमचनोक वोंकोर्पोन पिटफील्ड को वापस बुला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह अब थाईलैंड के विदेश सचिव बैठक में शामिल होंगे। थाइलैंड ने भारत विरोधी बयान देने वाले राजदूत को हटाया..
02 Mar 2024 01:09AM,by: Vinay Jha
सरकार ने फरवरी-2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.68 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह एक साल पहले यानी फरवरी 2023 के मुकाबले 12.5% ज्यादा है। तब GST से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले जनवरी से 4 हजार करोड़ कम है। जनवरी में सरकार ने GST से 1.72 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।
02 Mar 2024 01:09AM,by: Vinay Jha
कोलकाता के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुई। मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा- यह प्रोटोकॉल के तहत शिष्टाचार मुलाकात थी। मैं किसी भी राजनीतिक चीजों पर चर्चा नहीं की, क्योंकि यह बिल्कुल भी राजनीतिक मुलाकात नहीं है। बंगाल के राजभवन में मोदी-ममता की मुलाकात..
02 Mar 2024 01:09AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









