02 May 2022
पुलिस के अनुसार चंदौली (उत्तर प्रदेश) में गैंगस्टर कन्हैया यादव के घर पर रेड के बाद मृत मिली उसकी बेटी निशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके गले पर खरोंच और बाएं जबड़े पर 'मामूली चोट' मिली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा, "इसके अलावा मारपीट से बाहरी या अंदरूनी अंगों पर चोट नहीं लगी। मौत का कारण अभी नहीं बताया गया है।"
02 May 2022 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया है कि 2002 गोधरा दंगों के बाद उनके दिवंगत पिता बालासाहब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तब सीएम) का समर्थन किया था। उस समय मोदी को गुजरात सीएम पद से हटाने की मांग की गई थी लेकिन 'बालासाहब ने आडवाणी को कहा था कि अगर मोदी को हटाया तो बीजेपी गुजरात हार जाएगी'।
02 May 2022 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, "मेरी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। जो सफर जंतर-मंतर से शुरू हुआ था वह आज राज्यसभा तक पहुंचा है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाकर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का मौका दिया।"
02 May 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) एयरपोर्ट पर आज बैग स्क्रीनिंग के दौरान बालाजी संपत नामक सेना के एक जवान से कथित तौर पर ग्रेनेड बरामद हुआ। तमिलनाडु निवासी संपत 42 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान है जो पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में तैनात था और वह श्रीनगर से चेन्नई जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, संपत को पुलिस को सौंप दिया गया है।
02 May 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि राजनीति से हटकर सभी दलों को कोयले की कमी के मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहिए। चड्ढा ने कहा, "सिर्फ एक या दो राज्य नहीं बल्कि देश के 16 राज्य कोयले की भारी कमी और बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।" चड्ढा ने कहा, "कोयला, रेलवे और बिजली मंत्रालयों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करना चाहिए।"
02 May 2022 12:31PM,by: Babuaa Desk
पंजाब सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज चंडीगढ़ में हुई। कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के 26 हजार 454 पदों को स्वीकृति दे दी है। वहीं एक विधायक एक पेंशन की अधिसूचना को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा घर-घर राशन वितरण योजना की स्वीकृति (1 अक्तूबर से आटा विकल्प) भी मंजूर कर लिया गया है।
02 May 2022 12:00PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब से राज्यसभा के लिए चयनित 'आप' नेता राघव चड्ढा ने आज सांसद के रूप में शपथ ली और कहा कि, "यह मेरे जीवन का नया अध्याय" है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए उन्हें अपना "गुरु" बताया। 'आप' नेता संजीव अरोड़ा और अशोक कुमार मित्तल ने भी पंजाब से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा सांसद के रूप में राघव चड्ढा ने ली शपथ
02 May 2022 12:00PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री मितान योजना की मानिटरिंग के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति कार्य करेगी। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मितान योजना की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। समिति के सदस्य सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव होंगे।
02 May 2022 11:33AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


