02 Jun 2024

Generic placeholder image

 जिस प्रकार सभी पूर्वानुमान लगाने वालो ने अपने नंबर दिए है उनके हिसाब से भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर होते दिख रही है। इस बार का लोकसभा के चुनाव में सबसे बड़ा निर्णायक तत्व न तो बेरोजगारी थी, न तो धर्म था, न संप्रदाय था, न जाति थी बल्कि लैंगिक अभिव्यक्ति थी याने आधी आबादी का निर्णय ही सरकार बनाने में निर्णायक थी। इस बात को लिखने में किसी को भी गुरेज नहीं होना चाहिए कि हर धर्म, जाति, संप्रदाय की महिलाओ ने न केवल मतदान में पुरुषो से ज्यादा उत्साह दिखाया बल्कि अपने द्वारा दिए गए जनमत से भाजपा को हैट्रिक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओ ने झूठे वादों पर भरोसा नहीं किया !

02 Jun 2024 12:43PM,
by: Babuaa Desk