02 Nov 2021

Generic placeholder image

लंबे समय से आयकर विभाग के निशाने पर चल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से पवार की पांच सम्पत्तियों को मंगलवार को जब्त कर लिया गया है। सुबह ही आयकर विभाग की ओर से इन सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया गया था। पवार की जिन सम्पत्तियों को आयकर विभाग ने जब्त किया है, उनकी अनुमानित कीमत 1000 करोड़ रुपये है। इससे पहले केंद्रीय एजेंसियों की ओर से बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर की गई थी। उन्हें भी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था।  महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

02 Nov 2021 10:08AM,
by: Naveen kumar sahu