03 Feb 2024

Generic placeholder image

   विशाखापत्तनम के स्टेडियम में आज गजब की गर्मजोशी देखने को मिली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ ही दिया। वैसे यशस्वी वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में ही दोहरा शतक लगाने के कगार पर थे लेकिन 171रन पर आउट हो गए थे।आज उनकी ये भी मुराद पूरी हो गई। यशस्वी 1932से लेकर आज तक दोहरा शतक लगाने वाले 23वे बल्लेबाज है। क्रिकेट में एक दिक्कत ये है कि तिहरा शतक लगाने वालो को भी दोहरा शतक लगाने वालो के साथ जोड़ दिया जाता है। इसके चलते वीरेंद्र सहवाग और के के नायर का नाम भी क्रिकेट के पुस्तकों या वेब साइट पर देखने को मिल जायेगा। यशस्वी भवः

03 Feb 2024 08:56AM,
by: Babuaa Desk