03 Mar 2024
राजस्थान के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश हुई। चूरू में सर्वाधिक 19 मिलीमीटर व लालसोट (दौसा) में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्पन्न परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर है। इसके कारण आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना
03 Mar 2024 10:00AM,by: Tikendra Sinha
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा है कि 'भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।' आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह
03 Mar 2024 10:00AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज पर प्रत्याशी बनाने के खिलाफ बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, " बीजेपी परिवारवाद के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें कहती है, लेकिन आज सुषमा स्वराज जी की बेटी को अगर टिकट दिया जा रहा है, तो यह परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण है."
03 Mar 2024 07:26AM,by: Vinay Jha
कांकेर जिले के हिदूर में रविवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान शहीद हो गया। जवाबी फायरिंग में वर्दीधारी नक्सली भी मारा गया है। इसके पास से Ak-47 बरामद की गई है। ये मुठभेड़ छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब जवान सर्चिग के लिए निकले थे।
03 Mar 2024 07:26AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






