03 May 2022
आईपीएल-2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह की मैच जिताऊ पारी पर फ्रैंचाइज़ी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है, "जिस तरह रिंकू दबाव की स्थिति में भी शांत बने रहे, वो शानदार था।" उन्होंने कहा, "वह भविष्य में फ्रैंचाइज़ी के लिए अहम होंगे।" मैच में रिंकू ने 23-गेंद में नाबाद 42-रन बनाए थे।
03 May 2022 02:00PM,by: Naveen kumar sahu
मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के भाषण को लेकर उनके खिलाफ औरंगाबाद पुलिस की ओर से मामला दर्ज किए जाने के बाद, मनसे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हमारे पार्टी प्रमुख के खिलाफ अब आगे कोई कार्रवाई हुई तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। लाउडस्पीकर विवाद: मनसे नेताओं ने दी महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी
03 May 2022 02:00PM,by: Naveen kumar sahu
आईसीसी ने अप्रैल के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों की घोषणा की है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज व साइमन हार्मर और ओमान के जतिंदर सिंह शामिल हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 2-मैच में महाराज ने 16-विकेट जबकि हार्मर ने 13-विकेट लिए थे। जतिंदर ने त्रिकोणीय सीरीज़ में 4-मैच में 259-रन बनाए थे।
03 May 2022 01:39PM,by: Naveen kumar sahu
सांगली (महाराष्ट्र) ज़िले की एक अदालत ने 2008 में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए राज ठाकरे के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है। ठाकरे और उनकी पार्टी के सहयोगी शिरीष पारकर के खिलाफ वॉरंट जारी हुआ है। कोर्ट ने पुलिस को 8-जून से पहले वॉरंट लागू करने और दोनों को कोर्ट में पेश करने को कहा है।
03 May 2022 12:56PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश है। जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां इस तरह की हिंसा होती है। भाजपा का एजेंडा हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर प्रांत के भाईचारे को खत्म करना है। जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश: सुरजेवाला
03 May 2022 12:56PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर हिंसा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वाले के खिलाफ भी करवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। जोधपुर हिंसा: भ्रामक संदेश फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
03 May 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में चुनाव होते हैं और सत्ता लोगों के हाथों में दी जाती है, तो उन्हें विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने ईद की नम़ाज के बाद कहा, "कश्मीर की कश्मीरियत पहले की तरह ही बहाल है। लोग अब भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं।"
03 May 2022 12:09PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



