04 Mar 2024
धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस श्री भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग श्री प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
04 Mar 2024 10:35AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा के उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु ये चुनाव जीतकर चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं। चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव में कुल 36 पार्षदों ने वोटिंग की। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु को 19 वोट मिले। चंडीगढ़ : भाजपा उम्मीदवार ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
04 Mar 2024 10:35AM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक के मंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के कडबा इलाके में एक 17 साल की नाबालिग लड़की पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया है। पीड़िता एक स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। घटना आज सुबह उस समय घटित हुई, जब वह परीक्षा देने के लिए अपने केंद्र जा रही थी।
04 Mar 2024 10:35AM,by: Tikendra Sinha
सड़क हादसे भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज की कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गयी। घटना में में तीन लोग घायल हो गये। इस घटना में दो युवक की हालत गंभीर है। भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज कार एक्सीडेंट में बचे
04 Mar 2024 07:35AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









