04 May 2026
धमतरी के रुद्री पुलिस लाइन स्थित फायरिंग रेंज में चांदमारी अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नियमित फायरिंग प्रैक्टिस के बीच अचानक 303 राइफल का चैंबर फट गया, जिससे निकला शेल पास में खड़े नगर सेना के जवान की गर्दन में जा लगा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद फायरिंग रेंज में सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों की जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
04 May 2026 03:04PM,by: Mahak Qureshi
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। 126 सीटों वाली विधानसभा में BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है और इसे राज्य में BJP की मजबूत पकड़ माना जा रहा है।
04 May 2026 02:18PM,by: Mahak Qureshi
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। 126 सीटों वाले राज्य में BJP ने 82 सीटों पर जीत और बढ़त के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए असम की जनता का आभार जताया और चुनावी वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
04 May 2026 02:08PM,by: Mahak Qureshi
शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। राज्यों के चुनावी नतीजे बाज़ार की उम्मीदों के मुताबिक आने और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी से निवेशकों का उत्साह बढ़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.90 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 77,269.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 997.25 अंक उछलकर 77,910.75 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी मजबूती देखने को मिली। चुनावी उम्मीदों के बीच शेयर बाजार में उछाल
04 May 2026 01:48PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









