04 Aug 2022
किशोर कुमार के बारे में इस देश की चार पीढ़ी इतना जानती है कि उनके बारे में बताने का मतलब केवल बातों की पुनरावृत्ति ही हो सकती है। एकदो बात जो उनको एक अलग किशोर कुमार बनाती है पहली ये कि मूलतः राग पकड़ कर गाने वालो मे से नहीं थे। जब भी कोई एक गाना महिला पार्श्व गायिका गाती तब किशोर कुमार पहले रिकार्डिंग नही कराते थे। ऐसा ही वाक्या हुआ जब राजेश खन्ना और हेमा मालिनी अभिनीत "महबूबा" फिल्म में आनंद बक्शी द्वारा लिखा गया गाना- मेरे नैना सावन भादो गाने की बारी हुई। किशोर को पता था कि आनंद बक्शी ने खूब मेहनत कर लिखा है जिसमे आरोह और अवरोह की भरमार है। किशोर ने पहले लता मंगेशकर से गाने को रिकार्ड करने के लिए कहा। जब लता मंगेशकर ने रिकार्डिंग करवा लिया तब किशोर कुमार ने ध्यान से सुना। कुछ दिन बाद किशोर ने भी रिकार्डिंग करवा ली। श्रोताओं तक एक ही गाना दो आवाज़ों में पहुँचा तो लता से बेहतर स्थान पर किशोर थे। बाद में पूछा गया तो किशोर ने स्वीकार किया कि लता मंगेशकर के गाने के बाद उनका काम आसान हो गया था। वे गाने के सारे उतार चढ़ाव को पकड़ बेहतर गा लिए। मेरे नैना सावन भादो- और किशोर कुमार
04 Aug 2022 06:53AM,by: Babuaa Desk
दुर्ग जिले में मंत्री रवींद्र चौबे के करीबी सरपंच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में लाश मिली है। गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट व घसीटने के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
04 Aug 2022 06:53AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की है. सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही अंकिता गुप्ता को मांउट एल्ब्रुस की चोटी पर फहराने के लिए तिरंगा दिया. सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें उनके पर्वतारोहण अभियान के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी.
04 Aug 2022 06:53AM,by: Imran Khan
नक्सलियों पर बारिश का कहर भारी पड़ गया. मेढकी नदी के तेज बहाव में नक्सली बह गया. इस दौरान उसकी मौत हो गई. नक्सलियों ने बड़गांव क्षेत्र के मदले साल्हेपारा के बीच पर्चा फेंककर जानकारी दी है. 12 जुलाई को नक्सली अनिल हिडको मेढकी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया. मृत नक्सली किसकोड़ो गांव का निवासी था. वह 2008 से नक्सल संगठन में सक्रिय था. वह कुएमारी एरिया कमेटी का मेंबर था. कांकेर: मेढकी नदी के तेज बहाव में बह गया नक्सली, हुई मौत
04 Aug 2022 06:53AM,by: Imran Khan
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप स्टेज में अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने बारबाडोस की महिला टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। बारबाडोस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 162 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में बारबाडोस की टीम सिर्फ 62 रन पर सिमट गई और मुकाबला जीत लिया।
04 Aug 2022 04:46AM,by: Imran Khan
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय बाजारों (Indian Share Market) में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक ऊपर उछल कर 58676.31 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी (NIFTY50) भी लगभग सौ अंकों की तेजी के साथ 17480 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी (IT) और मेटल सेक्टर (Metal Sector) के शेयरों में मजबूती दिख रही है।
04 Aug 2022 04:46AM,by: Imran Khan
केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। आईबी की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अगस्त तक जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। आईबी ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
04 Aug 2022 04:46AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







