04 Sep 2022
झारखंड में सत्ताधारी महागठबंधन के विधायकों की रायपुर में "बाड़ेबंदी' रविवार को खत्म हो गई है। इन विधायकों को रिसॉर्ट से हवाई अड्डे ले जाया गया है। वहां से उन्हें विशेष विमान से रांची ले जाया जा रहा है। सोमवार को झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश करने वाली है।
04 Sep 2022 10:52AM,by: Imran Khan
भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस की रैली का जबरदस्त असर है. भाजपा घबराई हुई है. महंगाई पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है. लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है. खाने पीने की चीजें, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन सब कुछ बढ़ गया है. दूध, दही, पनीर महंगा कर दिया गया है. आम जनता महंगाई से त्रस्त है, ट्रेनें बंद कर दी गई है. कांग्रेस की रैली से भाजपा घबराई-भूपेश बघेल
04 Sep 2022 10:52AM,by: Imran Khan
तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार ने सत्तारूढ़ टीआरएस पर हैदराबाद मुक्ति दिवस के जश्न को लेकर एआईएमआईएम से निर्देश लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा द्वारा 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूप में मनाने का फैसला करने के बाद, सभी दलों ने प्रतिक्रिया दी,लेकिन जब एआईएमआईएम ने 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाने की मांग की तो राज्य सरकार इसे मनाने के लिए आगे आई" उन्होंने कहा ।
04 Sep 2022 06:01AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि "कांग्रेस देश से गायब हो रही है और दुनिया कम्युनिस्ट पार्टियों से छुटकारा पा रही है। अगर केरल का भविष्य है, तो वह भाजपा है। [पीएम] मोदी शासन राज्य में बहुत जरूरी बदलाव ला सकता है।कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए कभी काम नहीं किया।" देश से गायब हो रही कांग्रेस : शाह
04 Sep 2022 06:01AM,by: Babuaa Desk
जनता दल (यूनाइटेड) ने एक प्रस्ताव पारित कर आरोप लगाया कि देश में "अघोषित आपातकाल" है। इसने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। देश में 'अघोषित आपातकाल' है: जद (यू)
04 Sep 2022 06:01AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







