04 Dec 2020

Generic placeholder image

रायगढ़- CM भूपेश बघेल रायगढ़ के बाबा धाम पहुंचे हैं‌। रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भूपेश बघेल ने गुरुवार की देर रात रायगढ़ शहर से लगे कोसमनारा में स्थित सत्यनारायण बाबा धाम का दर्शन किया। सीएम भूपेश बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल, व दो बेटियां स्मिता व दीप्ति बघेल, सहित दोनों दामाद भी बाबा धाम आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल भी इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सीएम ने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तकरीबन एक घंटे का वक्त भी मंदिर में गुजारा।सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। गिने चुने लोगों को ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां बाबा धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

04 Dec 2020 07:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। एक गैस एजेंसी के गोदाम में खड़ी वाहन में भीषण आग लग गई।आग की लपटें गोदाम में रखे सिलेंडर की ओर बढ़ रही थीं। इससे पहले ही फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया हादसा सुपेला थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रनगर में ऋषि गैस सर्विस का जय अंबे के नाम से गैस गोदाम है। शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गैस गोदाम से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इस पर सेक्टर-6 स्थित कंट्रोल रूम से फायर कर्मियों को मौके पर भेजा गया। फायरकर्मी पहुंचे तो गोदाम का शटर बंद था और अंदर से तेज रोशनी और लपटें दिखाई दे रही थीं। भिलाई गैस गोदाम के अंदर गाड़ी में लगी आग,बड़ा हादसा टला

04 Dec 2020 04:14AM,
by: Imran Khan