05 Sep 2021

Generic placeholder image

सात नवंबर से विशेष रामायण यात्रा ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी अनुसार इस यात्रा की शुरुआत सफदरजंग स्टेशन से होगी और वापस यहीं आकर खत्म होगी। बताया जा रहा है कि  रेलगाड़ी में सभी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी। यह ट्रेन साढ़े सात हजार किलोमीटर का सफर करेगी। बता दें कि इस यात्रा में कुल 17 दिन लगेंगे। इस ट्रेन के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने ट्वीट कर लिखा कि " भारतीय रेल, प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए श्री रामायण यात्रा पर्यटक ट्रेन 7 नवंबर को दिल्ली सफदरगंज स्टेशन से चलाएगी।स्टेट ऑफ आर्ट डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कुल 156 यात्री यात्रा कर सकेंगे।"

05 Sep 2021 03:45AM,
by: Anurag patel