06 Feb 2023

Generic placeholder image

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्टीकर अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत यातायात नियमों से संबंधित कुल 6 प्रकार के स्टीकर तैयार किया गया है जो वाहन चालकों को वाहन चलाने के पूर्व यातायात नियमों का पालन करने के लिए सतर्क करेगा। उक्त स्टिकर अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 स्थित अग्रसेन धाम चौक में 2 पहिया एवं चार पहिया वाहनो में स्टीकर लगाकर किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ई उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह थाना प्रभारी यातायात तेलीबांधा श्री नीलकंठ वर्मा एवं यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

06 Feb 2023 10:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

06 Feb 2023 08:06AM,
by: Babuaa Desk