06 Feb 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार आज राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश करेगी, जिसके बाद बहस होगी। यूसीसी के अंतिम मसौदे, जो राज्य में सभी समुदायों के लिए समान नागरिक कानूनों का प्रस्ताव करता है, को रविवार को मंजूरी दे दी गई थी ।
06 Feb 2024 05:18AM,by: Babuaa Desk
महान गायिका लता मंगेशकर की दूसरी पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 'संगीतमय बैठक' नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। भारतीय सिनेमा की महानतम पार्श्व गायिकाओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध, मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने शानदार करियर की शुरुआत की, और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गीतों में योगदान दिया। लता मंगेशकर की दूसरी पुण्य तिथि आज
06 Feb 2024 05:18AM,by: Babuaa Desk
भारत और मुइज्जू सरकार में जारी विवाद के बीच मालदीव में चीनी पर्यटकों की संख्या भारतीयों से ज्यादा हो गई है। मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने सोमवार को पर्यटकों का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक मालदीव में 4 फरवरी तक आए पर्यटकों में सबसे ज्यादा चीन के 23,972 लोग रहे। मालदीव में भारतीयों से ज्यादा हुए चीनी पर्यटक..
06 Feb 2024 04:26AM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी से महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरना शुरू हुआ। पहले दिन ही 33 जिलों में कई जगह लोड बढ़ने से सर्वर डाउन हो गया। जिसके कारण कर्मचारी ऑफलाइन फॉर्म भरते दिखे। हालांकि इसके बाद भी 1 लाख 80 हजार आवेदन पहले दिन भरे गए। महतारी वंदन योजना, आवेदन के पहले दिन ही सर्वर फेल..
06 Feb 2024 04:23AM,by: Vinay Jha
भारत को विश्व सिरमौर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है, शिक्षण संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा। शिक्षण संस्थाओं को नवाचार को बढ़ावा देकर छात्रों को रचनात्मक सोच के लिए प्रोत्साहित करना होगा। ये बातें छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव के अवसर पर कही।
06 Feb 2024 01:46AM,by: Tikendra Sinha
महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़ी संख्या में योजना का फॉर्म भरने पहुंच रही हैं। रायगढ़ केलो विहार कालोनी की नीता राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से जो वादा किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है। महतारी वंदन योजना से हम जैसी विवाहित महिलाओं को अब एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना रोजाना की आर्थिक जरूरतों का सहारा बनेगी। बच्चों की ट्यूशन फीस से लेकर राशन, स्वयं के पोषण आहार सहित घरेलू अन्य चीजों के लिए इस राशि से बड़ी मदद मिलेगी।
06 Feb 2024 01:46AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां पहुना स्थित उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे अधिकारियों के अध्ययन दल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पहुंचे सभी अधिकारियों का राज्य में स्वागत किया। मुख्यमंत्री को अध्ययन दल के अधिकारियों ने बताया कि महाविद्यालय में एक वर्षीय पाठ्यक्रम में शामिल 6 सप्ताह के अंडर स्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल के तहत 120 अधिकारियों का दल 8-8 अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहा है। इसी क्रम में 16 अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ पहुंचा है, जो प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं सहित राज्य में हो रहे विकास कार्याें और गतिविधियों का अध्ययन करेगा।
06 Feb 2024 01:46AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









