06 Mar 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री धुरवा राम मरकाम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री धुरवा राम मरकाम ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत को समृद्ध किया है। लोक गायक के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी। श्री धुरवा राम करमा, ददरिया, जस, जवारा गीतों को गाकर भी लोगों के बीच एक अच्छे गायक के रूप में प्रसिद्ध हुए। शुरूवाती दौर में वे दूध मोंगरा संस्था जुड़े रहे। बाद में उन्होंने लोक कला मंच संस्था मया के फूल का गठन कर छत्तीसगढ़ के गीत-संगीत को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके द्वारा गाए लोक गीतों को याद रखा जाएगा। वे अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों की स्मृतियों में बसे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने श्री धुरवा राम मरकाम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

06 Mar 2023 02:22AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में आगामी 19 मार्च को आयोजित होने वाले "योद्धा-नर्तन" राऊत नाच महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर "योद्धा-नर्तन" कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया। यादव संघमित्र कल्याण मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यादव समाज द्वारा परंपरागत व सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन हेतु राऊत नाच महोत्सव के तहत वार्षिक प्रतियोगिता योद्धा-नर्तन का आयोजन विगत 17 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष योद्धा-नर्तन कार्यक्रम का यह 18 संस्करण है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के सदस्यों को योद्धा-नर्तन राऊत नाच महोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर यादव संघ मित्र कल्याण प्रमुख मंडल जिला दुर्ग से श्री राकेश यादव, श्री राजेश यादव,श्री हर्ष हिंद यादव, श्री बृजेश यादव, श्री चंद्रहास यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

06 Mar 2023 02:20AM,
by: Babuaa Desk