06 May 2022
गौरीकुंड से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम की तरफ बढ़े। 21 किमी की दूरी लोगों ने पैदल, घोड़े या पिट्ठू के जरिए पूरी की। सुबह 6 बजे शुरू हुई यात्रा शाम 4 बजे केदारनाथ धाम पर पूरी हुई। क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके चलते होटलों में कमरों का किराया 10-12 हजार रुपए तक पहुंच गया। श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति मिली
06 May 2022 01:48AM,by: Imran Khan
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 92 रन (58-गेंद) बनाकर टी20 क्रिकेट में अपना 89वां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ वॉर्नर ने क्रिस गेल (88) को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वॉर्नर ने 89 अर्द्धशतक के अलावा 8 टी20 शतक भी लगाए हैं।
06 May 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अंतरिक्षयान भेजने के बाद इसरो अब शुक्र ग्रह के लिए दिसंबर 2024 में मिशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि शुक्र मिशन की परिकल्पना करने के साथ-साथ परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। यह यान शुक्र की सतह के नीचे की जानकारी जुटाएगा।
06 May 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
चुनाव आयोग ने बताया कि तेलंगाना व बिहार की 1-1 राज्यसभा सीट पर 30 मई कोे उपचुनाव होंगे। आयोग 12 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। बिहार में जेडीयू नेता डॉ. महेंद्र प्रसाद के निधन के बाद व तेलंगाना में टीआरएस नेता बंदा प्रकाश के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होंगे।
06 May 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल रैली में उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठी। भाजपा के दो विधायकों ने दावा किया कि राज्य का उत्तरी हिस्सा विकास से वंचित है। माटीगाड़ा-नक्सलवाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन और डबग्राम-फुलबारी विधायक शिखा चटर्जी ने केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में बात की। बीजेपी नेताओं की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज वे कूच बिहार में बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF जवानों से मिलेंगे।
06 May 2022 01:46AM,by: Imran Khan
पिछले दिनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मलेन में सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने लक्ष्मण रेखा की बात की थी। न्यायाधिकरण में नियुक्ति के मामले में बहस के दौरान अटार्नी जनरल ने कहा था कि संविधान में सरकार, संसद और सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों का बंटवारा है, इसलिए नीतिगत मामलों में अदालतों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इस सम्मलेन में लंबित मामलों और जेलों में बंद बेगुनाह कैदियों के दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बहस हुई।
06 May 2022 01:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







