07 Feb 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती वर्मा का कल नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की पत्नी थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
07 Feb 2024 05:49AM,by: Tikendra Sinha
संसदीय क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पांच दिवसीय दौरा जारी है. गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पहुंच गए. प्रताप छात्रावास स्थित केशव स्मृति भवन पहुंचे सिंधिया ने RSS के पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट तक विचार विमर्श किया।
07 Feb 2024 05:17AM,by: Tikendra Sinha
अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ। घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद तीनों उसे बुरी तरह पीटते हैं, फोन छीनते हैं और भाग जाते हैं। छात्र खून से लथपथ नजर आ रहा है। अमेरिकी में भारतीय छात्र पर हमला...
07 Feb 2024 04:38AM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन कराकर आस्था स्पेशल ट्रेन लौट आई है। दर्शन कर लौटे यात्रियों का रायपुर रेलवे स्टेशन में तिलक और माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों पर फूल बरसा कर कर स्वागत किया। लोग ढोल नंगाड़ों की गूंज पर नाचते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रायपुर रेलवे स्टेशन..
07 Feb 2024 04:38AM,by: Vinay Jha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री गुरु गद्दी एवं सतनाम विकास समिति-पताढ़ी धाम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जिला कोरबा के पताढ़ी धाम में गुरु घासीदास बाबा की 267 वीं जयंती के अवसर पर 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले गुरु पर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
07 Feb 2024 02:09AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







