07 May 2021

Generic placeholder image

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में विभिन्न जिलों में जिले के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं रोकथाम व बचाव के उपायों की समीक्षा कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाग ले रहे है। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला सहित प्रदेश के ज़्यादा संक्रमण वाले नौ जिलों बिलासपुर,कोरबा, रायगढ़, जशपुर, बलौदाबाजार भाटापारा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, जांजगीर चाम्पा, कांकेर के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद हैं।

07 May 2021 12:49PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए। यदि ऐसी मरीजों के स्वास्थ्य में गिरावट होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे समय-समय पर निजी अस्पतालों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कोरोना मरीजों के इलाज में निजी अस्पताल निर्धारित दर से ज्यादा राशि की वसूली न करें। मरीजों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना का लाभ भी दिलाएं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 9 जिलों के 18 विकासखण्डों में कोरोना संक्रमण की स्थिति, बचाव एवं रोकथाम के उपायों, कोविड टीकाकरण की प्रगति, मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं, क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए। 

07 May 2021 12:48PM,
by: Thaneshwar sahu