07 Sep 2021
छत्तीसगढ़ में इस साल बंपर भर्ती होगी । बिजली विभाग में 3000 पदों पर जारी हुए विज्ञापन के बाद अब पुलिस , पटवारी और खाद्य विभाग में भी बडी संख्या में भर्ती के आदेश जारी कर दिये गये है । मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जल्द ही संबंधित विभागों की तरफ से भर्ती की कार्रवाई शुरू की जायेगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को बस्तर के लिए “ बस्तर फाइटर्स " बटालियन में पुलिस भर्ती की घोषणा की थी । मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब पुलिस विभाग के अंतर्गत बस्तर फाइटर्स के लिए 2100 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती होगी ।
07 Sep 2021 07:46AM,by: Naveen kumar sahu
गाजियाबाद के मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार सुबह बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया है। कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद आते समय हुआ। मेरठ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा
07 Sep 2021 06:54AM,by: Anurag patel
तेजस्वी यादव ने केंद्र और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "कृषि प्रधान देश में किसानों की ही बात नहीं सुनी जा रही।सरकार ज़बरदस्ती किसानों का भला करने पर उतारू है तथा अपने दुष्प्रचार तंत्र से किसानों को बदनाम कर काले क़ानूनों के फायदे गिनाना चाहती है। किसान और जवान देश की रीढ़ हैं।अन्नदाताओं के हितों से खिलवाड़ के गम्भीर दुष्परिणाम होंगे। उन्होंने आगे कहा कि "बिहार के किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे है। NDA सरकार में MSP तो कभी मिलता ही नहीं। अब कहीं बाढ़ की समस्या है तो कहीं खाद की भारी किल्लत है। कालाबाजारी चरम पर है। डबल इंजन सरकार कुंभकर्णी नींद में है। खाद बिक्री केंद्रों के बाहर किसान दिन रात लाइन में लग खाद के लिए जगे रहते है।" बिहार : तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
07 Sep 2021 06:53AM,by: Anurag patel
अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की रिलीज से पहले, अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार की सुबह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, “महाराष्ट्र के रेस्तरां, होटल, कार्यालय, लोकल ट्रेनों में सब कुछ खुला है, लेकिन कोविड के कारण मूवी थिएटर बंद हैं, महाराष्ट्र सरकार के अनुसार कोविड केवल और केवल मूवी थिएटरों में फैलता है।” उन्होंने ताली बजाकर इमोजी के साथ अपने बयान का अंत किया।
07 Sep 2021 06:53AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





