07 Nov 2022

Generic placeholder image

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ़ करते हुए कहा कि वह अद्भुत हैं और उन्हें खेलते देखना बेहद दिलचस्प होता है. जब भी वो इस तरह के फॉर्म में होते हैं और उनका बैट चलता है तो लगता है कि सारा शो उनके नाम है. भारत ने रविवार को खेले गए एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया और सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. सेमी फ़ाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. द्रविड़ ने कहा, '' वह अद्भुत खेलते हैं. इसलिए वह अभी नंबर वन टी20 खिलाड़ी हैं.'' इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में सबसे ज्यादा रन (225) बनाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं. विराट कोहली का स्कोर उनसे ज्यादा (246) है. सूर्य कुमार का स्ट्राइक रेट 193.96 है. द्रविड़ ने कहा, ''इस तरह के स्ट्राइक रेट के साथ बने रहना आसान नहीं है. लेकिन अगर आप यह सोचेंगे कि उनके इस तूफानी बल्लेबाजी में कोई मेथड नहीं है तो आप गलत हैं." उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि वह काफी मेहनती हैं.'' हेड कोच ने सूर्य कुमार यादव की फिटनेस की भी तारीफ़ की. सूर्यकुमार यादव को खेलते देखना अद्भुत है: द्रविड़

07 Nov 2022 01:15AM,
by: Imran Khan