08 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर :केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने उठाए गए अभिनव कदमों की सराहना की है। मंत्रालय द्वारा आयोजित सातवें नेशनल हेल्थ समिट ऑन गुड रिप्लीकेबल प्रेक्टिस एंड इनोवेशन इन पब्लिक हेल्थ केयर सिस्टम (7th National Health Summit on Good Replicable Practice & Innovation in Public Health Care System) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रदेश में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों के बारे में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और पोस्टरों के जरिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवीन पहलों की जानकारी दी।  

08 Jan 2021 04:29AM,
by: Thaneshwar sahu