09 May 2021

Generic placeholder image

मुंगेेली : नोवेल कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिपे्रक्ष्य में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु शादियों में केवल 10 व्यक्ति ही उपस्थित हो सकेंगे। शादियों में प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। 10 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह अन्त्येष्टि में 10 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर भी प्रतिबंध रहेगा। अन्य समस्त प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं अन्य आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी.एस एल्मा ने जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों के संबंध में धार्मिक गुरूओं, सामाज प्रमुखों से अपील की जाएं कि वे, लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों में भीड़-भाड़ न करने तथा पूजा व अन्य आयोजन अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप करने के लिए प्रोत्साहित करेें। इसी तरह वैवाहिक एवं मृत्यु संबंधी कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुभाग में सभी सरपंच, एवं समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित करें। बैठक में बताया जाएं कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण प्रसार को ध्यान में रखते हुए वैवाहिक कार्यक्रम में केवल 10 व्यक्ति ही शामिल होंगे। इससे अधिक व्यक्तियों की संख्या को किसी भी स्थिति में मान्य नहीं किया जाएगा। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनना, शारीरिक दूरी एवं हाथ धोना या सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य है। इस संबंध में प्रोटोकाल का पालन करने की समझाईश दी जाएं।

09 May 2021 12:23PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुनियां का हर व्यक्ति, पशु,पक्षी को ये सौभाग्य मिला हुआ है कि उसको जन्म देने वाली कोई न कोई माँ है। व्यक्ति को ये भी सौभाग्य मिला है कि वह इस संबंध को कोई न कोई नाम देता है। वह माँ, अम्मा, अम्मी,मम्मी, मम्मा, आई, मॉम, के अलावा अनेक नामो से संबोधित होती है। कई लोग दीगर रिश्ते के नाम से भी संबोधित करते है पर हर नाम के पीछे एक पवित्र रिश्ते की बुनियाद होती है जिसमे माँ बेटा बेटी के साथ तबसे जुड़ती है जब से ये रिश्ता माँ के कोख में आकार लेता/लेती है। बच्चे तो सामान्यतः 9 महीने में जन्म लेते है लेकिन माँ को अहसास होने लगता है कि वह दुनिया के सबसे नायाब रिश्ते को जन्म देने वाली है,माँ बनने वाली है। माँ

09 May 2021 11:54AM,
by: Thaneshwar sahu