09 Jun 2022

Generic placeholder image

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला किया। उद्धव ने कहा- जब गलती बीजेपी ने की है तो इस पर देश माफी क्यों मांगे? हम भी हिंदू हैं, लेकिन इतने खोखले हिंदू समर्थक नहीं कि आपसे हिंदुत्व सीखें। उद्धव ने बीजेपी को चैलेंज करते हुए कहा- आप हमेशा महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने की बात करते हैं। अगर हिम्मत हैं तो कश्मीर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करके दिखाएं। वहां कश्मीरी पंडितों की रक्षा करें। उन्होंने आगे कहा कि मोहन भागवत की निभाई गई भूमिका अच्छी है। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में भी ठाकरे बीजेपी को घेरा और कहा कि हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग खोजने की जरूरत नहीं है। बीच में किसी का भोंपू बज रहा है, किसी की हनुमान चालीसा शुरू हो गई है।

09 Jun 2022 03:49AM,
by: Imran Khan