09 Jul 2024

Generic placeholder image

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि जल निकायों (स्रोतों) को साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी हैं। नदियों, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों में किसी भी प्रकार प्रदूषण नही होना चाहिए। मुख्य सचिव श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा पारित आदेश के परिपालन में आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने राज्य की नदियों, जलाशयों, तालाबों एवं अन्य जल स्त्रोतों को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए एक्शन प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जल स्रोतों का साफ-सुथरा होना जरूरी: मुख्य सचिव

09 Jul 2024 02:03AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

अग्नि वीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित हुए जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कहा लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके लिए सही ट्रेनिंग जरूरी होती है। जिला प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है इसका पूरा लाभ उठाएं और चयन परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत दें। गौरतलब है कि दिसम्बर माह में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। रायगढ़ जिले के लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के पूर्व उन्हें पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है।

09 Jul 2024 02:03AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं पौध संरक्षण औषधियों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2024 में अब तक राज्य में बीज के 71 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 18 नमूने तथा पौध संरक्षण औषधियों के 19 नमूने जांच में अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी किया गया है।  राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी

09 Jul 2024 02:03AM,
by: Tikendra Sinha