09 Sep 2022
ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स III बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं और बिना लाइसेंस के गाड़ी चला सकते हैं। चूंकि उसका जन्मदिन 14 नवंबर को है, इसलिए संभावना है कि गर्म महीने में उसका 'आधिकारिक जन्मदिन' होगा। वह इंग्लैंड में सभी अचिह्नित मूक हंसों का भी स्वामी होगा। वह कंपनियों/व्यापारियों को रॉयल वारंट दे सकता है। रॉयल वारंट वाली कंपनियों में बरबेरी, कैडबरी, जगुआर कारें शामिल हैं।
09 Sep 2022 07:47AM,by: Babuaa Desk
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत करने 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। नड्डा के आगमन से करीब 2 घंटे पहले से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगता रहा। सभी ने हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्डा का स्वागत किया गया।
09 Sep 2022 07:15AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया और बालोद के संजारी से विधायक संगीता सिन्हा जमकर झूमींं। छत्तीसगढ़ी गीत 'हाय रे सरगुजा नाचे' के बोल पर दोनों महिला नेताओं के कदम खूब थिरके। मौका था राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन का।
09 Sep 2022 07:08AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ का राजनीतिक-प्रशासनिक मानचित्र पूरी तरह बदलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो नवगठित जिलों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वह मनेंद्रगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में कई विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं। जिले के पहले कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कार्यभार संभाला।
09 Sep 2022 07:01AM,by: Imran Khan
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दो दिन पहले की गई है। आज भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन शुरू हो गया है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि देश के सभी लोगों को एकत्रित करना और बीजेपी को चुनौती देना है। बता दें कि कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद सिर्फ BJP को चुनौती देना ही नहीं बल्कि खुद का अस्तित्व बचाना भी है।
09 Sep 2022 06:53AM,by: Imran Khan
सरकार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक भारत ने टूटे हुए चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है और बिना पिसाई, अर्ध-मिली हुई, पूरी तरह से मिल्ड और भूसी वाली किस्मों के शिपमेंट पर 20% लेवी लगाई है। हालांकि कुछ निर्यातों को कुछ शर्तों के साथ 15 सितंबर तक अनुमति दी जाएगी। यह कदम कथित तौर पर आपूर्ति में वृद्धि करेगा और औसत से कम मानसून के बाद स्थानीय कीमतों में बढ़ोतरी को कम करेगा।
09 Sep 2022 06:50AM,by: Babuaa Desk
कौशांबी जिला प्रशासन ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से अपील करने के बाद 11 वर्षीय लड़के के पिता के इलाज का खर्च वहन करने की पेशकश की है। कौशांबी के डीएम सुजीत कुमार ने कहा, "जिला अस्पताल के अधिकारियों को उनके इलाज का एक अनुमान प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, जिसे डिप्टी सीएम के कार्यालय में भेजा जाएगा।" यूपी : सरकार द्वारा मरीज के इलाज का खर्च उठाने की पेशकश
09 Sep 2022 06:50AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






